Stock Market Today: ट्रंप के बयान से बाजार में जोश! एशिया में 6% तक उछाल, भारतीय बाजार में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Business Standard
Image: Business Standard
Stock Market Today, May 21: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिल सकती है। GIFT निफ्टी में तेजी और एशियाई बाजारों की मजबूती से निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। GIFT निफ्टी करीब 146 अंक चढ़कर 23,815 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार निफ्टी50 आज बढ़त के साथ खुल सकता है। ट्रंप के ईरान बयान से सेंटीमेंट मजबूत अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर समझौता नहीं होता है तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं, जिससे ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। यह पढ़ें: Stocks To Watch Today: Reliance से लेकर JSW Energy तक, आज इन कंपनियों के शेयर पर रहेगी निवेशकों की नजर एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी एशिया के प्रमुख बाजारों में आज मजबूत खरीदारी देखने को मिली। Nikkei 225 में 3% से ज्यादा की तेजी KOSPI में करीब 6% की बड़ी छलांग Hang Seng Index में हल्की बढ़त जापान के मजबूत एक्सपोर्ट डेटा ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। US वॉल स्ट्रीट में भी दिखी तेजी अमेरिकी बाजारों में भी तेजी दर्ज की गई। Dow Jones Industrial Average +1.08% S&P 500 +1.31% Nasdaq Composite +1.54% टेक और इंडस्ट्रियल शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। कच्चा तेल और कमोडिटी अपडेट ब्रेंट क्रूड करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। अमेरिका-ईरान तनाव और संभावित समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोना और चांदी में भी हल्की तेजी देखने को मिल रही है। यह पढ़ें: आज Tata Communications समेत इन 3 शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह इन कंपनियों के आज जारी होंगे Q4 रिजल्ट आज कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इनमें शामिल हैं: ITC, Life Insurance Corporation of India, Aurobindo Pharma, Emami, Page Industries, GAIL (India), LIC सहित कई अन्य कंपनियां। इन स्टॉक्स में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है। IPO मार्केट अपडेट Teamtech Formwork Solutions IPO का आज आखिरी दिन Vegorama Punjabi Angithi और Harikanta Overseas दूसरे दिन में Bio Medica Laboratories और Autofurnish के IPO खुले Q-Line Biotec IPO भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला छोटे और मिड-साइज IPO में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




