मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तो गर्मियों में... 42 डिग्री गर्मी, कड़कती धूप मेंस्कूली बच्चे ने सरकार से की रिक्वेस्ट, Video वायरल
Zee News
Image: Zee News
School Student Viral Video: उत्तर भारत में इन दिनों सूरज देवता का पारा सातवें आसमान पर है. दोपहर के समय 42 डिग्री की कड़कती धूप और झुलसाने वाली लू ने बड़ों-बड़ों का जीना मुहाल कर रखा है. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें भारी-भरकम बस्ता टांगकर इस भीषण गर्मी में स्कूल जाना पड़ता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मासूम और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्कूली बच्चा बीच रास्ते में खड़े होकर सरकार से एक अनोखी गुहार लगा रहा है. बच्चे का कहना है कि अगर वह कभी देश का प्रधानमंत्री बना, तो सबसे पहले गर्मियों में स्कूल जाना पूरी तरह से बैन कर देगा. पसीने से लथपथ बच्चे का छलका दर्द इंटरनेट पर तहलका मचा रहे इस कुछ ही सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल ड्रेस पहने हुए है. वह बीच रास्ते में खड़ा होकर फ्रंट कैमरे से अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. उसके चेहरे पर साफ तौर पर पसीना और थकान देखी जा सकती है. बच्चा बेहद गुस्से और मासूमियत के मिक्स रिएक्शन के साथ कहता है, 42 डिग्री गर्मी में, कड़कती धूप में, पसीने से लथपथ, हम बच्चे रोज स्कूल जाते हैं. अरे यार, हम बच्चों पर दया करो. हम बच्चों की तबियत खराब हो जाएगी. View this post on Instagram A post shared by Negi Family (@avi.rashi) प्रधानमंत्री बनकर नियम बदलने का वादा अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बच्चे ने देश का सिस्टम बदलने की बात कह दी. उसने कैमरे की तरफ उंगली दिखाते हुए कहा, जब मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तो गर्मियों में स्कूल जाना बैन कर दूंगा. आपको समझ आई मेरी बात. बच्चे का यह अंदाज इतना बेबाक और मजेदार है कि जिसने भी इसे देखा, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया. यह वीडियो देश के लाखों स्कूली बच्चों के दिल की आवाज बन गया है. इंस्टाग्राम पर मिले एक मिलियन लाइक्स इस मजेदार और विचारणीय वीडियो को इंस्टाग्राम पर avi.rashi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अपलोड होते ही इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को एक मिलियन (10 लाख) से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इसके व्यूज का आंकड़ा कई लाख पार हो चुका है. लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जनता ने लिए मजे वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग बच्चे की मासूमियत पर फिदा हो गए, तो कुछ ने उसकी जमकर खिंचाई भी की. एक यूजर ने बच्चे का समर्थन करते हुए लिखा, छोटा भाई, तुमको हमारा पूरा सपोर्ट है. वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, साफ बात है, इस लड़के ने अपना स्कूल का होमवर्क पूरा नहीं किया है, इसलिए ये बहाने बना रहा है. टीचर्स की एंट्री से मामला हुआ और मजेदार इस पूरे मामले में सबसे मजेदार कमेंट तब आया जब एक यूजर ने स्कूल के शिक्षकों की याद दिलाई. यूजर ने लिखा, अरे बाबू, तुम तो रो रहे हो, लेकिन जरा उन टीचर्स के बारे में भी सोचो जो इसी 42 डिग्री की गर्मी में तुम्हें पढ़ाने रोज स्कूल आते हैं. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, यह बच्चा स्कूल में फोन लेकर कैसे घूम रहा है, पहले इसकी जांच होनी चाहिए. खैर, वजह जो भी हो, लेकिन इस बच्चे ने अपनी बात से सोशल मीडिया का पारा जरूर बढ़ा दिया है. यह भी पढ़ें: सिर्फ केक काटा तो रेस्टोरेंट ने थमा दिया 10,600 रुपये का बिल, रसीद देखकर उड़ी नींद यह भी पढ़ें: भाभी की एक छोटी सी सलाह और ननद बन गई करोड़पति! कैसे जीत लिए ₹65 लाख रुपये?
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




