धोनी के घर के पास रहते हैं? 1 किमी के दायरे में मिलेंगे टॉप 7 स्कूल, एक में तो खुद पढ़े हैं कैप्टन कूल
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
रांची के हरमू में धोनी का घर है जहां 1-2 किलोमीटर की रेडियस में ही आपको एक से बढ़कर एक स्कूल देखने को मिलेंगे. खास बात यह है कि इसमें सरकारी से लेकर सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूल भी हैं. आप अपने बजट के अनुसार स्कूलों का चयन कर सकते हैं. यहां जानिए टॉप स्कूलों के नाम. हरमू रोड से करीब 1 किलोमीटर आगे बढ़ते ही आपको झारखंड के सबसे चर्चित और टॉप स्कूलों में गिना जाने वाला डीपीएस सबसे पहले नजर आएगा. जी हां, यह वही स्कूल है जहां से हर साल बड़ी संख्या में 10वीं और 12वीं के टॉपर निकलते हैं. यहां के कई छात्र 99 से 100% तक अंक हासिल करते हैं. यही वजह है कि इस स्कूल में एडमिशन पाना आसान नहीं माना जाता. यहां दाखिले के लिए छात्रों के बोर्ड परीक्षा में कम से कम 95% से अधिक अंक होना लगभग जरूरी माना जाता है. वहीं, अगर आपका बच्चा दिव्यांग है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हरमू रोड स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के पास राजकीय दिव्यांग स्कूल मौजूद है और इसके बगल में ब्लाइंड स्कूल भी संचालित होता है. खास बात यह है कि दोनों स्कूल एक ही कैंपस में अलग-अलग तरीके से सुचारू रूप से चल रहे हैं. यहां बच्चों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है. खाने-पीने की पूरी व्यवस्था कैंपस में ही की जाती है और बच्चों को यहीं ताजा भोजन बनाकर दिया जाता है. बाहर का खाना देने की जरूरत नहीं पड़ती. . इस स्कूल के ठीक सामने करीब 500 मीटर की दूरी पर जेवीएम श्यामली स्कूल स्थित है. डीपीएस और जेवीएम श्यामली, दोनों ही सीबीएसई से संबद्ध स्कूल हैं. जेवीएम श्यामली से भी झारखंड के कई टॉपर निकल चुके हैं. साथ ही, यहीं से महेंद्र सिंह धोनी ने भी पढ़ाई की है. यहां दाखिला लेने के लिए भी अच्छे अंकों की जरूरत मानी जाती है और आमतौर पर 92% से अधिक अंक होने पर बेहतर संभावना रहती है. इन दोनों स्कूलों की मासिक फीस करीब 2500 से 3000 रुपये के बीच बताई जाती है. इसके अलावा आप आ सकते हैं हरमू रोड के क्रॉउन पब्लिक स्कूल में. यहां पर तो फीस ₹800 महीना है. ऐसे में आप अपने बच्चों को अगर बजट में पढ़ाना चाहते हैं तो यह बेस्ट विकल्प है, यहां सीबीएसई बोर्ड है और यहां पर अनुशासन ऐसा है कि आप स्कूल जाएंगे तो आपको लगेगा कि आज छुट्टी है, एकदम पिन ड्रॉप साइलेंस. इसी स्कूल के ठीक सामने है, एस्कॉर्ट इंटरनेशनल स्कूल. इसके फीस भी 1000 के अंदर ही है. आप अपने बजट के अनुसार चयन कर सकते हैं. इसी स्कूल के सामने सन फ्रांसिस स्कूल है, जोकि आईसीएसई एफिलिएटेड है. यह भी रांची के टॉप स्कूलों में माना जाता है. खासतौर पर जब आईसीएससी बोर्ड की बात आती है तो इस स्कूल के बच्चों की इंग्लिश सुनकर आपको विदेशी याद आ जाएंगे. यहां पर कड़े अनुशासन व पंक्चुअलिटी पर अधिक जोर दिया जाता है. यही कारण है कि पेरेंट्स अपने बच्चों का इस स्कूल में दाखिला कराने के लिए बेचैन रहते हैं. महीने की फीस 2 से 3000 के बीच है. इन दो स्कूल की खास बात यह है कि अगर आपके बच्चे डिसएबल हैं तो आप यहां पर मुफ्त में एडमिशन करा सकते हैं. यहां पर कोई चार्ज नहीं लगता, कोई फीस नहीं है, हॉस्टल चार्ज कुछ भी नहीं. ऐसे में मुफ्त में ही आप अपने बच्चों को सही दिशा दिला सकते हैं. यहां के दिव्यांग बच्चे आज सरकारी नौकरी जैसे रेलवे में अधिकारी के तौर पर अपना करियर बना चुके हैं.
Reader Poll
क्या हरमू रोड पर स्थित स्कूल रांची के छात्रों के लिए उपयुक्त हैं?
Connecting to poll...
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।



