थाना समाधान दिवस : शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय के भीतर करें निस्तारण
Amar Ujala
Image: Amar Ujala
संतकबीरनगर। थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।अधिकारियों ने थाना परिसर में शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया और पूर्व में निस्तारित शिकायतों के संबंध में फरियादियों से फीडबैक लिया। इस मौके पर अपर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।धर्मसिंहवा में औपचारिकताओं तक सीमित रहा थाना समाधान दिवस धर्मसिंहवा। स्थानीय थाना समाधान दिवस औपचारिकताओं तक सीमित रहा। शनिवार को यहां राजस्व संबंधी फरियादियों का मामला प्रभारी एसओ व तीन राजस्वकर्मियों ने सुना। वहीं तहसील के अधिकारी व कई राजस्वकर्मी नहीं पहुंचे। धर्मसिंहवा थाने पर शनिवार को समाधान दिवस पर भीड़ लगी रही। मेंहदूपार, इटौवा, बौरव्यास सहित क्षेत्र के अन्य जगहों से तमाम लोग फरियाद पहुंचे थे। प्रभारी एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने फरियाद सुनी। इस बीच जब दो राजस्व निरीक्षक व एक लेखपाल आ गए तो प्रकरण उनके समक्ष निस्तारण के लिए दे दिया गया। प्रभारी एसओ ने बताया कि राजस्व के कुल आठ मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण हुआ है। संवाद
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




