Himachal Haryana Weather Today : आज भी भीषण गर्मी से धधकेगा हरियाणा, लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार, हिमाचल में चंबा से मंडी तक येलो अलर्ट
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
गुरुग्राम. भीषण गर्मी से तप रहे हरियाणा को आज (24 मई) भी कोई राहत नहीं मिलने वाली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 28 मई तक हरियाणा में लू की स्थिति बनी रहेगी. हरियाणा के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिनों तक इसके बने रहने की चेतावनी दी है. उत्तर-पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में एक और सप्ताह तक भीषण गर्मी की लहरें जारी रहने की संभावना है. IMD का कहना है कि हरियाणा में 24 मई से दोबारा हीटवेव चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं. ऐसा मौसम 27 मई के बरकार रहेगा. 28 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम बदलेगा. इस दौरान हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ ही तेज बारिश की संभावना है. तापमान में भी 10-12 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. क्या करें, क्या नहीं दोपहर के समय घर से न निकलें. धूप में सीधे निकलने से बचें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ढीले कपड़े पहनें. बाहर निकलते समय छाते जरूर साथ ले जाएं. आई खुशखबरी! मानसून का काउंटडाउन शुरू, अगले 3 दिन में बदलेगा मौसम, IMD का 13 राज्यों में अलर्ट गिरेगा तापमान अगले चार दिनों की भीषण गर्मी के बाद हरियाणा में दो दिनों की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में दो दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी की ओर से 23 मई को जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 से 27 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 28 और 29 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले चार दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद गिरावट आने की संभावना है. कब तक मानसून की दस्तक? मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 3 से 4 दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. जून की शुरुआत से मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी. कहां पहुंचा मानसून? दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है. अब इसकी अगली बड़ी एंट्री केरल तट पर 26 मई के आसपास मानी जा रही है. अगले 24 घंटे कैसे? उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके कारण हरियाणा समेत कई राज्यों में में धूल भरी आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना बढ़ गई है. हालांकि अगले 24 घंटे बेहद कठिन रहने वाले हैं. हिमाचल में शुरुआत सुहावनी हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक रहे हैं. संयोगवश, महीने की शुरुआत असामान्य रूप से ठंडी रही. मई के पहले सप्ताह में लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि भी हुई. हालांकि हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में तापमान काफी अधिक रहता है, जो 30°C से लेकर 37°C तक पहुंच जाता है, लेकिन आमतौर पर मौसम सुहावना रहता है. इस दिन भी बारिश फिलहाल हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं. कुल्लू जिले में रोहतांग दर्रे और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. हालांकि हिमाचल में 26 से 28 मई के दौरान लू चलने की संभावना है. 29 मई को छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 29 मई को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी आशंका है.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




