अमजद खान के बेटे बोले- बॉलीवुड में डायरेक्टर का भी शोषण होता था, हीरोइनें कास्टिंग काउच का शिकार, पिता ने बचाया
Nbt NavbharattimesImage: Nbt Navbharattimes
दिवंगत एक्टर अमजद खान के बेटे शादाब खान ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए शोषण, वेतन में कटौती और कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाई थी। विक्की लालवानी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में शादाब ने बताया कि दिग्गज एक्टर का बेटा होना आज की इंडस्ट्री में पूरी तरह से नुकसानदायक है और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री पहले जैसी नहीं रही, उसमें बहुत बड़ा बदलाव आ गया है।शादाब खान ने कहा, 'समय बदल गया है। 20-30 साल पहले जो फिल्म इंडस्ट्री थी, वो अब नहीं रही। उस दौर के लोग मेरे पिता को जानते थे और समझते थे कि वो कैसे इंसान थे। आज हर कोई नेपोटिज्म, असमानता और गुटबाजी की बात करता है, लेकिन उस समय मेरे पिता ने इंडस्ट्री में आम आदमी के लिए संघर्ष किया था।' एक्टर ने बताया कि उनके पिता को इसलिए सम्मान मिलता था क्योंकि उन्होंने उस समय बाहरी लोगों और कामगारों का साथ दिया जब इंडस्ट्री में कई लोग कथित तौर पर अपनी पावर दिखा रहे थे।इंडस्ट्री में शोषण पर की बातइसके बाद एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने बचपन के दौरान देखे गए कथित शोषण के बारे में बात की। उन्होंने बताया, 'बड़े निर्माता कामगारों की तनख्वाह रोक लेते थे। एक्ट्रेसेस को कास्टिंग काउच की ओर धकेलने की कोशिशें होती थीं। मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन हां, मैंने यह सब होते देखा है।' शादाब ने आगे बताया कि उनके पिता, जो सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के प्रमुख थे, इंडस्ट्री में शोषण का सामना कर रहे कलाकारों, कामगारों और महिलाओं की मदद करते थे। अमजद खान को पसंद नहीं थी ये मानसिकताएक्ट्रेसेस तक ही सीमित न रहकर भी शोषण के कई बातों को याद करते हुए शादाब ने कहा, 'छोटे डायरेक्टर, बड़े एक्टर, दिहाड़ी मजदूर सभी का शोषण होता था। शक्तिशाली लोगों की नजर में वे ‘छोटे’ लोग थे। मेरे पिता को यह मानसिकता बिल्कुल पसंद नहीं थी। उन्होंने उनके अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया।'अब इंडस्ट्री में ऐसे लोग नहींएक्टर ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की कि कुछ लोगों के विरोध के बावजूद, अमजद खान ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी बात में दम हो। उन्होंने आगे कहा, 'उनकी साख और प्रभाव के कारण, लोगों को उनकी बात सुननी ही पड़ती थी। आज आपको इंडस्ट्री में उनके जैसा कोई नहीं मिलेगा।'
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।

