'तलाक तक एक्टिंग नहीं करूंगा', रोते हुए बोला तमिल एक्टर
Aaj Tak
Image: Aaj Tak
साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर रवि मोहन, जिन्हें फैंस 'जयम रवि' के नाम से जानते हैं, शनिवार को चेन्नई में एक प्रेस मीट के दौरान इमोशनल हो गए. अपनी पर्सनल लाइफ और तलाक को लेकर चल रहे विवादों के बीच एक्टर का दर्द सबके सामने छलक पड़ा. जयम रवि ने रोते हुए एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया कि जब तक उनकी पत्नी आरती रवि से उनका आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हो जाता, तब तक वह फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे यानी एक्टिंग छोड़ देंगे. और पढ़ेंपिछले काफी समय से जयम रवि की शादीशुदा जिंदगी और मशहूर सिंगर व स्पिरिचुअल थेरेपिस्ट केनीशा फ्रांसिस के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर मीडिया में तरह-तरह की बातें बनाई जा रही थीं. अब इस पूरे विवाद पर खुद एक्टर ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कई ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिसने पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है.केनीशा को लेकर कही ये बातजयम रवि का यह इमोशनल रूप तब सामने आया जब सिंगर केनीशा फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने रवि के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने और हमेशा के लिए चेन्नई छोड़कर जाने का इशारा किया था. प्रेस मीट में रवि ने दुखी मन से कहा, 'आप लोगों ने आखिरकार केनीशा को दूर भेज ही दिया... मैं उनके लिए एक बेहतरीन जिंदगी की दुआ करता हूं.' Advertisement इसके बाद एक्टर ने अपनी पत्नी आरती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सालों तक अपने ससुराल वालों के हाथों बिना किसी वजह के घोर अपमान और प्रताड़ना झेलनी पड़ी है, और अब वह इस चल रहे तमाशे पर और ज्यादा खामोश नहीं बैठ सकते.एक्टिंग छोड़ने का फैसलाजब मीडिया ने उनसे पूछा कि वह करियर के इस मोड़ पर एक्टिंग क्यों छोड़ रहे हैं, तो रवि ने बताया कि पिछले दो सालों से लोगों की लगातार नजरें और इंटरनेट पर होने वाली ट्रोलिंग (साइबरबुलिंग) ने उन्हें मानसिक रूप से खोखला कर दिया है. उन्होंने कहा, 'जब तक मेरा कानूनी रूप से तलाक नहीं हो जाता, मैं किसी फिल्म में काम नहीं करूंगा. जिस दिन मुझे तलाक मिल जाएगा, मेरी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आएगी. जैसे ही यह साइबरबुलिंग बंद होगी, मैं दोबारा कैमरे के सामने लौट आऊंगा.' एक्टर ने आगे कहा कि लोग अक्सर उनके सीधे और शांत स्वभाव का फायदा उठाते हैं, लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है. रवि ने ये भी दावा किया कि उनके पास पत्नी और ससुराल वालों द्वारा उन्हें 'गुलाम' बनाकर रखने के सारे सबूत मौजूद हैं.In an emotional press meet, Ravi Mohan announced a break from his acting career until his ongoing divorce is cleared. He shared his immense pain over relentless cyberbullying and negative PR campaigns that have shattered his mental peace.pic.twitter.com/3rDRstP1wu— George 🍿🎥 (@georgeviews) May 16, 2026बच्चों से न मिलने देने का दर्दअपनी बात रखते हुए जयम रवि ने बिना किसी का नाम लिए कुछ बाहरी लोगों पर उनकी निजी जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने बातचीत में एक तीसरे इंसान का जिक्र 'इडली नदिगई' (इडली एक्ट्रेस) के तौर पर किया, जिसे लोग मशहूर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर से जोड़कर देख रहे हैं, जो आरती की मां सुजाता विजयकुमार की करीबी दोस्त हैं. Advertisement रवि ने बेहद भावुक होते हुए कहा कि उन्हें उनके अपने बेटों — आरव और अयान — से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी की शुरुआत का एक डरावना किस्सा साझा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी शादी में तब कदम रखा था जब उनकी पत्नी ने हाथ की कलाई काट ली थी, जिसे उन्होंने अपनी 'मौत की इच्छा' (Death Wish) बताया. रवि ने दावा किया कि बाद में उन्हें भी अपनी जिंदगी में वही सब करने पर मजबूर किया गया, लेकिन इन सबके बावजूद वह अगले ही दिन फिल्म की शूटिंग पर पहुंचे थे. आरती रवि और खुशबू सुंदर का पलटवारजयम रवि की इस प्रेस मीट से ठीक पहले उनकी पत्नी आरती रवि ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा संदेश पोस्ट किया था. आरती ने चेतावनी देते हुए लिखा कि लोग उनकी "गरिमापूर्ण खामोशी" को उनकी कमजोरी समझने की भूल बिल्कुल न करें. उन्होंने साफ किया कि अगर उनके बच्चों की भलाई और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी, तो वह बहुत जल्द पूरे सच के साथ दुनिया के सामने आएंगी. वहीं दूसरी तरफ, रवि द्वारा परोक्ष रूप से किए गए हमलों के बाद एक्ट्रेस खुशबू सुंदर खुलकर आरती के समर्थन में आ गईं. उन्होंने आरती को अपने बच्चों की रक्षा करने वाली शेरनी बताया. खुशबू ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर भी एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, जिसे रवि के आरोपों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है. Advertisement थेरेपिस्ट केनीशा का बयान और कोर्ट में चल रही लड़ाईआपको बता दें कि जयम रवि और आरती के बीच यह विवाद सितंबर 2024 में तब सार्वजनिक हुआ था जब एक्टर ने अचानक सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा की थी. इसके बाद जब केनीशा फ्रांसिस के साथ रवि के अफेयर की अफवाहें उड़ीं, तो केनीशा ने एक इंटरव्यू में इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया. केनीशा ने बताया था कि वह रवि से पहली बार बतौर थेरेपिस्ट पेशेवर तरीके से मिली थीं. केनीशा ने कहा था, 'हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं हैं, हम अपनी सीमाएं जानते हैं. लेकिन एक थेरेपिस्ट होने के नाते मैं कह सकती हूं कि आरती और उनके परिवार ने रवि को जितना दर्द दिया है, वह अपने माता-पिता को खोने के दर्द से भी बड़ा है. मैं कोर्ट में रवि की प्रताड़ना के सारे सबूत और थेरेपी नोट्स पेश करने के लिए तैयार हूं.' फिलहाल, दोनों का यह हाई-प्रोफाइल तलाक का मामला अदालत के अधीन है और कानूनी प्रक्रिया चल रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।
