'धुरंधर 2' के 'ओए ओए' विवाद पर कोर्ट ने OTT के लिए कर दिया रास्ता साफ, गाने पर रोक से किया इनकार
Nbt NavbharattimesImage: Nbt Navbharattimes
'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद फिल्म के गाने को लेकर निर्माता कानूनी मुश्किलों में फंस गए। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्म के खिलाफ 'ओए ओए तिरछी टोपी वाले' गाने के रीमिक्स 'रंग दे लाल' के इस्तेमाल को लेकर मुकदमा दायर किया था। अब नई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ओटीटी वर्जन में इस गाने के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फिल्ममेकर ने म्यूजिक लेबल टी-सीरीज के साथ हुए समझौतों के आधार पर इस प्रॉजेक्ट में पहले ही काफी पैसा, समय और मेहनत लगाई है।जस्टिस तुषार राव गेडेला की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने गुरुवार को पारित एक आदेश में कहा कि आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस और जियो स्टूडियोज को अब प्रतिकूल स्थिति में नहीं धकेला जा सकता है। कथित कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में त्रिमूर्ति फिल्म्स द्वारा कोर्ट में देरी से पहुंचने के कारण भारी आर्थिक नुकसान उठाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।'धुरंधर: द रिवेंज के निर्माण में भारी मात्रा में धन, समय और प्रयास का निवेश'कोर्ट ने कहा, 'मौजूदा मामले में, प्रतिवादी संख्या 1 और प्रतिवादी संख्या 2 ने प्रतिवादी संख्या 3 के आश्वासन और समझौते के तहत सिनेमाई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के निर्माण में भारी मात्रा में धन, समय और प्रयास का निवेश किया है। अब उन्हें किसी भी तरह की हानिपूर्ण स्थिति में नहीं डाला जा सकता है और केवल वादी के इशारे पर, जब भी वादी अपनी गहरी नींद से जागना चाहें, उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाने के लिए निर्देशित नहीं किया जा सकता है।'ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे प्रतिबंधित करना एक अव्यावहारिक स्थिति को जन्म देगाकोर्ट ने यह भी कहा कि सिनेमाघरों में गाने की अनुमति देना और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे प्रतिबंधित करना एक अव्यावहारिक हालात को जन्म देगा। कोर्ट ने कहा, 'सिनेमा हॉल/मूवी थिएटरों में उक्त फिल्म के प्रसारण के संबंध में कथित उल्लंघनकारी गीत/रीमिक्स वर्जन की उपस्थिति परमिसिबल होगी, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म के संदर्भ में यह उल्लंघनकारी कृत्य बन जाएगा।'रजिस्ट्रार जनरल के पास 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देशकोर्ट के नजरिए से ये बात समझ से परे है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने अपने आदेश में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए, कोर्ट ने टी-सीरीज को चार सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रार जनरल के पास 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।

