UPSC Prelims Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, 24 मई को है एग्जाम
Ndtv
Image: Ndtv
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (CSE) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अब आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं. बता दें इस साल 24 मई को पूरे देश में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित की जा रही है.UPSC CSE 2026 Admit Card: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करेंसिविल सेवा (CSE) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं.होम पेज पर UPSC Prelims एडमिट कार्ड लिंक होगा, इसपर क्लिक करें.अपनी डिटेल्स, जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन ID डालें.एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.इस डाउनलोड कर लें.UPSC CSE प्रीलिम्स एग्जाम का पैटर्नUPSC CSE प्रीलिम्स कुल 400 मार्क्स का होता है. पहला पेपर जनरल स्टडीज़ का होता है जो कि कुल 200 मार्क्स का होता है. दूसरा पेपर CSAT का होता है. ये भी कुल 200 मार्क्स का होता है. UPSC CSE Prelims CSAT (पेपर 2) में कुल 80 सवाल पूछे जाते हैं, जो क कुल 200 अंक के होते हैं. हर सही जवाब के लिए 2.5 अंक दिए जाते हैं और गलत जवाब के लिए, नेगेटिव मार्किंग होती है. 0.83 अंक काट दिए जाते हैं. उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक हासिल करने होते हैं. अगर कोी उम्मीदवार GS पेपर 1 में अच्छे अंक हासिल कर ले, लेकिन CSAT में 33% से कम अंक आने पर उसे फेल ही माना जाता है.UPSC CSE 2026 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्व जानकारी-UPSC CSE 2026 प्रारंभिक परीक्षा: 24 मई 2026 को होने वाली है.मुख्य परीक्षा: 21 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई हैसाक्षात्कार : फरवरी और मार्च 2027 के बीच आयोजित होने की उम्मीद है
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।



