बिंदास आराम करो, सैलरी... पीरियड लीव मांगने पर मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब, वायरल हो गया
Ndtv
Image: Ndtv
ऑफिस में छुट्टी मांगना कई कर्मचारियों के लिए आसान नहीं होता. खासकर जब कोई नया कर्मचारी हो, तो वह कई बार बीमार होने के बावजूद छुट्टी मांगने में हिचकिचाता है. अब इसी से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है.दरअसल, एक मैनेजर और महिला कर्मचारी के बीच हुई चैट का स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया गया, जिसे देखकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं.क्या था वायरल चैट में?एक्स यूजर नलिनी उनागर ने यह स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, असली पुरुष महिलाओें को सहज महसूस कराते हैं, उन्हें दोषी महसूस नहीं कराते. वायरल चैट में महिला कर्मचारी अपने मैनेजर से कहती है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और उसे काम के समय में थोड़ी छूट चाहिए. इस पर मैनेजर तुरंत हामी भर देता है.इसके बाद मैनेजर पूछता है कि क्या यह पीरियड पेन की वजह से है. कर्मचारी इसके जवाब में हां कहती है. फिर मैनेजर जवाब देता है, ठीक है, अपना ध्यान रखो. शायद तुम नई हो इसलिए तुम्हें अभी पता नहीं होगा. हमारी कंपनी में लड़कियों को पीरियड्स के दौरान तबीयत खराब होने पर 2-3 दिन की छुट्टी दी जाती है. तुम दो दिन ठीक से आराम करो.सैलरी कट नहीं होगी... वाली लाइन हुई वायरलहालांकि, छुट्टी मिलने के बाद भी कर्मचारी थोड़ी झिझकती दिखाई दी. तब मैनेजर ने उसे दोबारा भरोसा दिलाते हुए कहा, अरे बिंदास आराम करो, सैलरी कट नहीं होगी. बस यही लाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.Real men make women feel comfortable, not guilty. pic.twitter.com/AENlpe8IjE— Nalini Unagar (@NalinisKitchen) May 14, 2026सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की रायकुछ लोगों ने मैनेजर की तारीफ करते हुए कहा, कि हर ऑफिस में ऐसा समझदार और सपोर्टिव बॉस होना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स को लगा कि किसी कर्मचारी से उसकी हेल्थ से जुड़ा इतना निजी सवाल पूछना सही नहीं था. एक यूजर ने लिखा, जिस तरीके से उसने पूछा कि क्या यह पीरियड पेन है, उसके लिए सलाम. कई मैनेजर तो ऐसा पूछने से भी डरते हैं.इस पर पोस्ट शेयर करने वाली नलिनी उनागर ने जवाब दिया, नीयत मायने रखती है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, अगर कंपनी की पॉलिसी है तो इसमें खास क्या है? यह तो बेसिक सपोर्ट होना चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी कर्मचारी को बीमारी की पूरी जानकारी देना जरूरी नहीं होना चाहिए. उनके मुताबिक, अगर कर्मचारी ने सिर्फ सिक लीव मांगी थी तो वहीं तक बात रहनी चाहिए थी.कार्यस्थल पर महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चर्चायह वायरल पोस्ट अब कार्यस्थल पर महिलाओं के स्वास्थ्य, पीरियड लीव और ऑफिस कल्चर को लेकर बड़ी चर्चा का हिस्सा बन गई है. कई लोग इसे संवेदनशील व्यवहार मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रोफेशनल सीमाओं से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं. हालांकि, इस बहस के बीच एक बात साफ दिखी कि आज भी ऑफिस में स्वास्थ्य और छुट्टियों को लेकर खुलकर बातचीत करना कई लोगों के लिए सहज नहीं है.(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)यह भी पढ़ें: 16 साल बाद एयरपोर्ट पर मिला पुराना बॉस, कर्मचारी ने पूछा ऐसा सवाल... सुनते ही मैनेजर के उड़ गए होशएक दिन साथ काम करेंगे... बेटी से मां की कही बात 10 साल बाद हुई सच, Amazon में साथ कर रहीं काम, वायरल हुई कहानीफोटो खिंचवाते समय भूलकर भी न दिखाएं Victory Sign, AI की मदद से हैकर्स चुरा सकते हैं आपके Fingerprints
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




