लोग नहीं करते आपकी कद्र? बार-बार होता है आपका अपमान? चाणक्य नीति बताएगी सम्मान पाने का सीक्रेट
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
Self Respect Tips: कई लोग अपनी जिंदगी में एक बात बार-बार महसूस करते हैं कि चाहे वे कितना भी अच्छा व्यवहार क्यों न करें, फिर भी उन्हें सम्मान नहीं मिलता. ऑफिस हो, परिवार हो या दोस्तों का दायरा, कई बार इंसान खुद को नजरअंदाज और अपमानित महसूस करने लगता है. धीरे-धीरे यह बात आत्मविश्वास पर असर डालती है और इंसान अंदर ही अंदर टूटने लगता है. दिलचस्प बात यह है कि हर बार सामने वाला ही गलत हो, ऐसा जरूरी नहीं होता. कई बार हमारी कुछ आदतें ही लोगों को हमें हल्के में लेने का मौका दे देती हैं. प्राचीन भारतीय विद्वान आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इंसानी व्यवहार और समाज की सोच को बेहद गहराई से समझाया है. उन्होंने बताया कि सम्मान पाने के लिए सिर्फ अच्छा इंसान होना काफी नहीं है, बल्कि अपने व्यक्तित्व में संतुलन होना भी जरूरी है. कुछ छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे इंसान की इज्जत को कम करने लगती हैं और फिर उसे समझ ही नहीं आता कि आखिर लोग उसकी कद्र क्यों नहीं कर रहे, अगर इन आदतों को समय रहते सुधारा जाए, तो रिश्तों में भी बदलाव आता है और समाज में भी सम्मान बढ़ने लगता है. 1. जरूरत से ज्यादा झुकना पड़ सकता है भारी आज के समय में लोग अक्सर “सबको खुश रखने” की कोशिश में खुद को भूल जाते हैं. हर बात पर हां कहना, अपनी राय न रखना और हमेशा दूसरों की सुविधा को प्राथमिकता देना शुरुआत में अच्छा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यही आदत नुकसान पहुंचाने लगती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा विनम्रता कई बार कमजोरी समझ ली जाती है. ऐसे लोगों को समाज गंभीरता से नहीं लेता. आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग हर किसी के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं, फिर भी उन्हें उतनी अहमियत नहीं मिलती. वजह यही होती है कि वे अपने आत्मसम्मान की सीमा तय नहीं कर पाते. यह भी पढ़ें – बरगद का पेड़ नहीं तो क्या व्रत होगा अधूरा? फ्लैट में रहने वाली महिलाएं ऐसे करें वट सावित्री व्रत, नहीं पड़ेगी बरगद की जरूरत 2. आत्मसम्मान और अहंकार में फर्क समझना जरूरी आत्मसम्मान का मतलब खुद को दूसरों से बड़ा समझना नहीं है. इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आप अपनी बात रखने की हिम्मत रखें और गलत बात पर चुप न रहें. जो इंसान खुद की इज्जत नहीं करता, समाज भी धीरे-धीरे उसकी कद्र करना छोड़ देता है. 3. हर किसी को अपनी कमजोरी बताना सही नहीं कुछ लोग भावनाओं में बहकर अपनी निजी परेशानियां हर किसी से साझा कर लेते हैं. उन्हें लगता है कि इससे सामने वाला उन्हें समझेगा, लेकिन हर इंसान भरोसे के लायक नहीं होता. चाणक्य नीति के मुताबिक बुद्धिमान व्यक्ति वही होता है जो अपनी कमजोरियों को हर किसी के सामने जाहिर नहीं करता. क्योंकि दुनिया में ऐसे लोग भी होते हैं जो आपकी कमजोरी को सहारा नहीं, बल्कि हथियार बना लेते हैं. आज सोशल मीडिया के दौर में यह आदत और बढ़ गई है. लोग अपनी निजी जिंदगी, दुख और रिश्तों की परेशानियां खुलेआम शेयर करने लगे हैं. शुरुआत में सहानुभूति मिलती है, लेकिन बाद में कई लोग उसी बात का मजाक उड़ाने लगते हैं. इसलिए अपनी निजी बातें सिर्फ भरोसेमंद लोगों तक सीमित रखना बेहतर माना गया है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. 4. गलत संगति भी बनती है अपमान की वजह कहते हैं इंसान की पहचान उसके दोस्तों से होती है. यह बात आज भी उतनी ही सच है जितनी सदियों पहले थी, अगर कोई व्यक्ति हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहता है जो झूठ बोलते हैं, दूसरों का मजाक उड़ाते हैं या गलत व्यवहार करते हैं, तो समाज उसे भी उसी नजर से देखने लगता है. आचार्य चाणक्य ने साफ कहा है कि संगति इंसान का भविष्य तय करती है. अच्छे लोगों का साथ आपको सम्मान दिलाता है, जबकि गलत संगति धीरे-धीरे आपकी छवि खराब कर देती है. 5. आसपास के लोग बदल देते हैं आपकी सोच असल जिंदगी में भी यह बात साफ दिखाई देती है. कई बार एक अच्छा इंसान भी गलत दोस्तों के बीच रहकर अपनी पहचान खो देता है. वहीं, सकारात्मक लोगों का साथ इंसान के व्यवहार और सोच दोनों को बेहतर बना देता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आपके आसपास कौन लोग हैं और वे आपके व्यक्तित्व पर कैसा असर डाल रहे हैं. 6. बिना सोचे बोलना रिश्तों को कर सकता है खराब गुस्से या जल्दबाजी में बोले गए शब्द कई बार जिंदगीभर का नुकसान कर देते हैं. कुछ लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देते हैं और बाद में पछताते हैं. लेकिन तब तक रिश्तों में दूरी आ चुकी होती है. चाणक्य कहते हैं कि शब्दों में बहुत ताकत होती है. एक गलत बात किसी इंसान के दिल में आपके लिए सम्मान खत्म कर सकती है. यही वजह है कि समझदार लोग बोलने से पहले सोचते हैं. आज की तेज जिंदगी में लोग तुरंत प्रतिक्रिया देना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी बिना सोचे कमेंट करना या बहस में उलझ जाना आम बात हो गई है. लेकिन कई बार यही आदत इंसान की छवि खराब कर देती है. शांत रहकर सही समय पर सही बात कहना ही समझदारी मानी जाती है. 7. सम्मान पाने के लिए खुद को बदलना जरूरी हर इंसान चाहता है कि समाज उसे सम्मान दे, उसकी बात सुनी जाए और लोग उसकी कद्र करें. लेकिन इसके लिए सिर्फ किस्मत को दोष देने से कुछ नहीं बदलता. आचार्य चाणक्य की नीतियां बताती हैं कि सम्मान पाने की शुरुआत खुद की आदतों को सुधारने से होती है. जब इंसान अपनी सीमाएं तय करना सीख जाता है, सही लोगों का साथ चुनता है और सोच-समझकर बोलता है, तब समाज भी उसे उसी नजर से देखने लगता है.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




