ट्रांसजेंडर बन हीरो संग किया Kiss, सनसनी फैलाने के लिए हुआ इंटीमेट?
Aaj Tak
Image: Aaj Tak
'सिया के राम', 'चंद्रगुप्त मौर्य' और 'रंगरसिया' जैसे शोज में नजर आ चुके मशहूर एक्टर आशीष शर्मा अपनी फिल्म 'खेजड़ी' में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए. उनके इस रोल की खूब चर्चा हो रही है. एक्टर ने अब बताया है कि ट्रांसजेंडर के रोल में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा. और पढ़ेंइंटीमेट सीन्स पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पीआशीष शर्मा ने फिल्म 'खेजड़ी' ट्रांसजेंडर बनकर मेल एक्टर संग कई इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं, जो उनके लिए काफी चैलेंजिंग थे. अब उन्होंने इन सीन्स पर चुप्पी तोड़ी है. ईटाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, आशीष ने कहा- मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज सही बैलेंस ढूंढना था. फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तो हुआ ही था, लेकिन मेंटली और इमोशनली यही कोशिश थी कि एक्टिंग एकदम रियल लगे, कहीं से भी ओवर-एक्टिंग न हो. अपने किरदार पर आशीष आगे बोले- यह कैरेक्टर मैंने खुद लिखा था. एक पॉइंट पर मैं अपनी ही राइटिंग से डरने लगा था. मुझे डर था कि क्या मैं इस रोल के साथ इंसाफ कर पाऊंगा? वो डर काफी समय तक मेरे अंदर रहा, लेकिन उसी डर ने मुझे अंदर से झकझोर दिया था और मुझे इस किरदार को पूरी ईमानदारी से जीने की हिम्मत आ गई थी. Advertisement View this post on Instagram A post shared by Haryanvi - STAGE (@haryanvi.stage)दिए किसिंग सीन्सफिल्म में कई इंटीमेट सीन्स भी हैं, जिसमें एक्टर को सेम-जेंडर यानी दूसरे हीरो संग रोमांस करते हुए देखा गया है. आशीष अपने मेल को-स्टार को किस करते भी नजर आए हैं. इस पर आशीषने कहा- फिल्म में कोई भी सीन सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए नहीं रखा गया था. वो बेहद जरूरी थे, क्योंकि वो किरदार की इमोशनल जर्नी का हिस्सा थे. 'अगर किसी किरदार को प्यार हो रहा है, तो उस सच को पूरी ईमानदारी के साथ पर्दे पर आना चाहिए. प्यार एक ही समय पर खूबसूरत भी हो सकता है और दर्दनाक भी, लेकिन उसका रियल लगना बहुत जरूरी है.' ---- समाप्त ---- ये भी देखें
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




