Chardham Yatra: राजस्थान के श्रद्धालुओं का रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, एआरटीओ के वाहन सीज करने पर भड़के
Amar Ujala
Image: Amar Ujala
हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की बस के कागजात पूरी नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया। एआरटीओ ने चेकिंग में बस को रोक लिया। चालक से कागजात तलब किए तो जरूरी कागजात मौके पर नहीं मिले। इसके बाद टीम ने बसों को सीज कर दिया, यह देख राजस्थान के श्रद्धालु भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एसआईआर; पहले से तैयार कर लें कुछ कागजात तो नहीं होगी मुश्किल, आयोग ने जारी की 12 दस्तावेज की सूची काफी शोर शराबे के बीच रोडवेज में भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद टीम ने यात्रियों को कायदे कानून का हवाला देकर शांत किया और उन्हें रोडवेज की बस में सवार कर गंतव्य की ओर भेजो। बताया जा रहा है कि महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं ने एआरटीओ की कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि वह धर्म के रास्ते पर थे और इस कार्रवाई से उनकी आस्था को चोट पहुंची है।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




