Saharanpur: आईटीआई सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
Amar Ujala
Image: Amar Ujala
खेत में मिला था खून से लथपथ शव घटना के बाद क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई थी, जब 23 वर्षीय आदित्य खटाना का शव महाविद्यालय के पास स्थित खेत में खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार विशेष पुलिस दलों का गठन किया गया। ये दल लगातार आरोपी की तलाश में जुटे हुए थे। सूचना मिलने पर घेराबंदी, मुठभेड़ में लगी गोली क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध युवक कुंडा-बिडौली मार्ग की ओर देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इसी दौरान सामने से आता एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पानी मांगने को लेकर हुआ था विवाद गिरफ्तार आरोपी की पहचान शामली जनपद के चौसाना थाना क्षेत्र के गांव अमलापुर निवासी आशु के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह बड़ौत से लौट रहा था। रास्ते में प्यास लगने पर उसने महाविद्यालय परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी आदित्य खटाना से पानी मांगा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर आदित्य की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




