Indian Army Agniveer Admit Card 2026 OUT: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Ndtv
Image: Ndtv
Indian Army Releases Agniveer Admit Card 2026: भारतीय सेना अग्निवीर सीईई 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. पंजीकृत उम्मीदवार अब भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक joinindianarmy.nic.in पर जाएं. इसके बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं. भारतीय सेना अग्निवीर सीईई 2026 की परीक्षा 1 जून से 15 जून, 2026 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर ट्रेड्समैन जीडी, महिला मिलिट्री पुलिस और कई अन्य पदों सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसपर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सत्यापित कर लें. महत्वपूर्ण जानकारियों में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र, श्रेणी विवरण और परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश शामिल हैं.एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और उसमें सुधार करवाएं.भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026: ऐसे करें डाउनलोड 1.भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं2.होमपेज पर उपलब्ध “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें3.इस पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स तथा कैप्चा कोड बॉक्स में भरें4.विवरण जमा करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा5.अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें. ये भी पढ़ें- अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए DGP; अमित शाह के दौरे से पहले तेजतर्रार IPS को राज्य पुलिस की कमान
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




![[Out] UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: यूपी लेखपाल मेन्स एडमिट कार्ड upsssc.gov.in जारी, डाउनलोड हॉल टिकट PDF](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fimg.jagranjosh.com%2Fimages%2F2026%2FMay%2F1652026%2FUPSSSC-Lekhpal-Admit-Card-2026-Out.jpg&w=1200&q=75)