[Out] UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: यूपी लेखपाल मेन्स एडमिट कार्ड upsssc.gov.in जारी, डाउनलोड हॉल टिकट PDF
Jagran Josh![[Out] UP Lekhpal Admit Card 2026 Live: यूपी लेखपाल मेन्स एडमिट कार्ड upsssc.gov.in जारी, डाउनलोड हॉल टिकट PDF](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fimg.jagranjosh.com%2Fimages%2F2026%2FMay%2F1652026%2FUPSSSC-Lekhpal-Admit-Card-2026-Out.jpg&w=1200&q=75)
Image: Jagran Josh
UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। आयोग ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर हॉल टिकट का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। UP Lekhpal Mains Admit Card 2026: हाइलाइट्स इस परीक्षा का आयोजन UPSSSC द्वारा एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। परीक्षा का नाम यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 आयोग उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पदों की संख्या 7994 पद परीक्षा तिथि 21 मई 2026 परीक्षा समय 10 से 12 बजे सिटी स्लिप जारी 11 मई 2026 एडमिट कार्ड 16 मई, 2026 जारी परीक्षा मोड ऑफलाइन चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in UP Lekhpal Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आमतौर पर प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है। जो कि आज यानि 16 मई, 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जिलों में आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। यूपी लेखपाल मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक UP Lekhpal Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप्स 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। स्टेप्स 2: होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में “Exam Admit Card 2026 – Lekhpal” पर क्लिक करें। स्टेप्स 3: लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। स्टेप्स 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




