अचानक बदला मौसम, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रात में गिरे ओले, तेज आंधी के कारण ट्रैफिक प्रभावित
Nbt NavbharattimesImage: Nbt Navbharattimes
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार को कई जिलों का मौसम अचानक बदल गया। रात राजधानी रायपुर में जमकर ओले गिरे इसके साथ ही गरज जमक के साथ बारिश हुई है। बारिश और ओले गिरने के साथ तेज आंधी आई जिसके कारण कई इलाकों में पेड़ टूटने से ट्रैफिक प्रभावित हो गया है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में अचानक आई आंधी से कई घरों के टिन भी उड़ गई हैं। वहीं सड्डू जाने वाले रास्ते पर अंबुजा मॉल के पास पेड़ गिरा था, इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा। राजधानी रायपुर के अलावा कोरबा, धमतरी और कोंडागांव इलाके में भी अच्छी बारिश हुई है। कोरबा के कटघोरा में आई आंधी से एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया।कोंडागांव में गिरा पानीकोंडागांव के केशकाल में तेज बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया, लोगों की दुकानों तक पानी घुस आया। धमतरी के रिसगांव में पेड़ गिरने से घर के पास खड़ा ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खरीदी केंद्र परिसर में बना टिन शेड भी तेज हवा में उड़ गया।ऐसा ही रहेगा मौसममौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल में बने सिस्टम के असर से मौसम चेंज हुआ है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राजधानी में बिल्डिंग गिरीराजधानी रायपुर में स्थित सदर बाजार में सहेली ज्वेलर्स के सामने एक पुरानी ईमारत की छत धराशायी हो गई है।बिल्डिंग के नीचे स्थित पान ठेला ध्वस्त हो गया है। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज शनिवार रात रायपुर में जोरदार बारिश बारिश के साथ ओले भी गिरे कई जिलों में तेज आंधी के पेड़ टूटकर गिरेविभाग ने जारी किया था अलर्टमौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर कम होने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है। राज्य में बारिश और आंधी की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार को दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। रायपुर के साथ-साथ दुर्ग जिले में भी बारिश हुए है।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।



