'ये आपदाओं का दशक, हालात नहीं सुधरे तो दशकों तक पड़ेगा भारी...', नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित कर बोले PM मोदी
Aaj Tak
Image: Aaj Tak
नीदरलैड्स की हेग को दुनिया 'सिटी ऑफ पीस' के रूप में जानती है. पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वह कुछ देर के लिए भूल ही गए कि वे नीदरलैंड्स में हैं. PM मोदी ने कहा आज का भारत बड़े सपने देख रहा है. भारत ने चांद पर भी वहां पहुंचकर इतिहास रचा, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंच सका. और पढ़ेंप्रधानमंत्री ने कहा ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बना है. हालात नहीं सुधरे तो दशकों तक भारी पड़ेगा.पीएम मोदी ने कहा कि समय के साथ कई चीजें बदल गईं, लेकिन भारत की संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. वक्त बदला, लेकिन संस्कार और अपनापन नहीं बदला.प्रधानमंत्री मोदी ने 16 मई को बेहद विशेष दिन बताया. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, 12 साल पहले 2014 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे.पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स की जनता को भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं. बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल 5 देशों के दौरे पर हैं.Delighted to interact with the Indian community in The Hague. Their warmth, achievements and strong bond with India continue to make us proud. https://t.co/DVKQo1pKXw— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026PM मोदी ने नीदरलैंड्स में बताई भारत की विशेषताभारत में 20 मिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन आज भारत में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप आज का युवा ड्रोन बनाना चाहता हैपीएम मोदी ने कहा ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर भारत और नीदरलैंड्स के बीच समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है. Advertisement पीएम मोदी ने कहा कि जैसे नीदरलैंड्स ट्यूलिप के लिए प्रसिद्ध है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है.प्रधानमंत्री ने भारत में हुए विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया और कहा कि पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है.---- समाप्त ----
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




