डेब्यू से ही करियर खत्म... ट्रिपल सेंचुरियन बना इतिहास का बदनसीब बल्लेबाज, IPL से भी मिटा वजूद
Zee News
Image: Zee News
IPL 2026: टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए प्लेयर्स दिन-रात एक करते हैं. कई खिलाड़ियों को नीली जर्सी पहनने का मौका मिल भी जाता है, लेकिन अचानक जीरो से हीरो बन जाते हैं. ऐसी ही कहानी एक ट्रिपल सेंचुरियन की है, जिसकी किस्मत ऐसी क्रूर हुई कि डेब्यू ही आखिरी मुकाबला बन गया. टीम इंडिया में धांसू एंट्री से भूचाल मचाया और तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया. लेकिन टी20 डेब्यू पर ही करियर खत्म नजर आने लगा. डेब्यू पर ये बल्लेबाज खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हुआ. IPL 2026 में भी गुमनाम टीम इंडिया में वापसी कई खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से कर लेते हैं. लेकिन इस खिलाड़ी का वजूद अब आईपीएल से भी मिटता नजर आ रहा है. पिछले सीजन अनसोल्ड रहने के बाद आईपीएल 2026 ऑक्शन में इस प्लेयर को दिल्ली ने खरीदा. लेकिन पूरे सीजन बेंच पर ही बैठा रह गया. कभी इस खिलाड़ी की तुलना सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों से की जाती थी. बेहद कम उम्र में इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में डेब्यू किया था. कौन है ये बल्लेबाज? क्रिकेट फैंस समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं पृथ्वी शॉ की, जिन्होंने जब टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था तो उन्होंने शतक जड़कर इतिहास रचा था. लेकिन खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से वो जल्द ही टीम इंडिया से बाहर हो गए. टी20 डेब्यू में जीरो पर आउट हो गए थे और वही उनका आखिरी मैच बन गया. अब टीम इंडिया में उनकी वापसी नामुमकिन नजर आ रही है. घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने तिहरा शतक तक ठोका है. ये भी पढे़ं.. 32 गेंद पर 20 रन... 62.50 का स्ट्राइक रेट, तिलक वर्मा ने टी20 को बना दिया टेस्ट पृथ्वी की 379 रन की पारी घरेलू क्रिकेट में आज भी पृथ्वी जद्दोजहद कर रहे हैं. असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 379 रनों की मैराथन पारी खेली थी. इस तिहरे शतक से उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे. ये पारी उन्होंने 2023 में खेली थी, लेकिन बीसीसीआई सेलेक्टर्स का ध्यान पृथ्वी की तरफ नहीं गया. वह अपनी फॉर्म बरकरार रखने में भी कामयाब नहीं हुए थे. उन्होंने इस तिहरे शतक में 4 छक्के और 89 छक्के ठोके थे.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




