वाराणसी के नमो घाट पर मर्डर, गार्डों ने पीट-पीटकर मार डाला, घूमने आए थे दो भाई
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नमो घाट पर बाउंसरों ने एक पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. नमो घाट के गार्डों ने दो भाइयों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. नमो घाट पर घूमने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद दर्जनों की संख्या में गार्ड ने दो भाइयों की पिटाई कर दी. दोनों भाई सोनभद्र से वाराणसी घूमने आए थे. पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है. मामले में कार्रवाई करते हुए 4 गार्ड को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट का मामला है.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




