जेलेंस्की की 'गुस्ताखी', बदला लेंगे पुतिन! रूस के समुद्री किले पर यूक्रेन की गहरी चोट, पुतिन ने भी दिया अल्टीमेटम
Zee News
Image: Zee News
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग को 4 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन फिर भी दोनों तरफ से मिसाइल हमला अभी तक जारी हैं. वहीं अब यूक्रेन ने रुस के नोवोरोस्सियस्क नवल बेस पर बड़ा हमला किया है, जिसमें एडमिरल एसेन नाम के एक फ्रिगेट और बोरा सीरीज के मिसाइल होवरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया. रूस का कहना है कि ड्रोन ने स्टारोबेल्स्क में एक हॉस्टल के ऊपर चक्कर लगाते हुए अटैक किया, जिसके बाद मौके पर भारी तबाही मच गई. इस हमले के बाद पुतिन ने रूसी सेना को जवाबी कार्रवाई के तरीकों पर विकल्प तैयार करने का आदेश दिया है. नोवोरोस्सियस्क नवल बेस पर हमला यूक्रेनी मीडिया यूक्रेनियन नेशनल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकन नेवी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा,414वीं मद्यर बर्ड्स (Madyars Birds) ब्रेगेड की 9वीं कैरोस बटालियन ने रशियन यूनियन के क्रास्नोडार क्राय में नोवोरोस्सियस्क नवल बेस के पास प्रोजेक्ट 1239 होवरक्राफ्ट मिसाइल कैरियर पर बड़ा हमला किया. बता दें कि इस तरह के जहाजों को सतही टारगेट को निशाना बनाने, लैंडिंग यूनिट्स और काफिलों को सुरक्षा प्रदान करने, साथ ही गश्त करने और तेज स्पीड वाले टारगेट्स से मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये भी पढ़ें- क्या खुलने जा रहा है होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप के बयान से पश्चिम एशिया में हलचल, अरब देशों के नेताओं संग बातचीत करने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति एडमिरल एसेन पर बड़ा हमला अमेरिकी वायु सेना ने बताया, फर्स्ट आइसोलेटेड सेंटर ने रूसी संघ के क्रास्नोडार क्राय मेंनोवोरोस्सियस्क नौसैनिक अड्डे के पास प्रोजेक्ट 11356 फ्रिगेट एडमिरल एसेन पर बड़ा हमला किया. यह मल्टीपर्पज सी वेसल कालिब्र क्रूज मिसाइलों को तैनात करने, एंटी सबमरीन युद्ध करने, नौसैनिक समूहों को हवाई खतरों से बचाने और काफिले की सुरक्षा देने में सक्षम है. रिपोर्ट में कहा गया कि अन्य टारगेट्स के अलावा फर्स्ट आइसोलेटेड सेंटर ने डोनेट्स्क शहर में एक ओसा एस ए एम सिस्टम को नष्ट किया, 414वीं ब्रिगेड की 9वीं कैरोस बटालियन ने एक रियर बेस और एक लॉजिस्टिक्स हब पर हमला किया. ये भी पढ़ें- पहले अमेरिका छोड़ो, फिर करो अप्लाई..., ग्रीन कार्ड चाहने वालों को बड़ा झटका, अपने देश लौटकर करना होगा आवेदन; ऐसी रहेगी प्रक्रिया कब से जारी है जंग? बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जंग शुरू हुई थी. इस जंग को लेकर किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी आगे बढ़ जाएगी. युद्ध के शुरुआत में लग रहा था कि यूक्रेन के लिए रूस के आगे टिक पाना मुश्किल है. हालांकि, धीरे-धीरे स्थिति बदलती गई और यूक्रेन ने भी रूस को जमकर टक्कर दी. इस जंग के बाद से स्थिति पूरी बदल चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही रूस-यूक्रेन वॉर समाप्त करने की बात कही थी. हालांकि, वह भी ऐसा नहीं कर पाए. अब तो NATO भी इस जंग में दिलचस्पी नहीं ले रहा है.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




