बस 4 दिन और मानसून इन, IMD ने दे दी गुड न्यूज, दिल्ली से बिहार तक मौसम लेगा यूटर्न, 10 राज्यों में अलर्ट
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
Today Weather Live: देशभर में लोग इन दिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान हैं और बारिश का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों और अंडमान सागर के अधिकांश इलाकों में आगे बढ़त दर्ज की है. अगले 3-4 दिनों में मानसून के और तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. हालांकि मानसून की यह प्रगति फिलहाल उत्तर भारत को राहत देती नहीं दिख रही. उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले कई दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ‘सीवियर हीटवेव’ यानी भीषण लू की चेतावनी जारी की है. महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी रहा सबसे गर्म महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में शुक्रवार को देश का सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर रिकॉर्ड किया गया. दूसरी ओर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का जोर बढ़ने वाला है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में आंधी के बाद फिर लौटेगी भीषण गर्मी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूलभरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को कुछ घंटों के लिए गर्मी से राहत मिली. लेकिन IMD के मुताबिक यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहने वाली. मौसम विभाग का कहना है कि 24 मई से 28 मई के बीच दिल्ली में फिर से हीटवेव का असर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि 24 मई से 28 मई के बीच दिल्ली में फिर से हीटवेव का असर बढ़ेगा. दिल्ली में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ सकती है. हालांकि 28 मई के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. भीषण लू की चपेट में उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कई दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में ‘सीवियर हीटवेव’ की स्थिति बन सकती है. दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है. इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 और 24 मई को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उसके बाद फिर गर्मी बढ़ने लगेगी. वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान है. 23 और 25 मई को कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई गई है. बिहार में आंधी-बारिश की संभावना बिहार में मौसम काफी अस्थिर बना रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में 23 और 24 मई को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं 25 से 27 मई के बीच कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने बिहार के कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है. वहीं झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम का दोहरा असर रहेगा. पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि 24 और 25 मई को कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने झारखंड में थंडरस्क्वॉल यानी तेज तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है. दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. समुद्री इलाकों के लिए चेतावनी IMD ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री गतिविधियां तेज होने की चेतावनी दी है. केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप तट के पास 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अरब सागर में मौसम के तेजी से बदलने के संकेत हैं, जिससे आने वाले दिनों में मानसून और सक्रिय हो सकता है. मौसम पूर्वानुमान की खास बातें... [q]मानसून अभी कहां तक पहुंचा है?[/q] [ans]दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 मई 2026 तक दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों और अंडमान सागर के अधिकांश इलाकों तक पहुंच चुका है.[/ans] [q]मानसून कब भारत में दस्तक देगा?[/q] [ans]मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.[/ans] [q]देश में सबसे ज्यादा तापमान कहां रिकॉर्ड हुआ
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




