Bahraich News: मच्छरदानी से 7 साल की मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, मां मौत के मुंह से छीन लाई बेटी की जान, आदमखोर की साजिश नाकाम
Zee News
Image: Zee News
राजीव शर्मा बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में स्थित कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ककरहा इलाके में रात के अंधेरे में पहुंचा एक तेंदुआ घर में चारपाई पर सो रही 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया. दबे पांव घर में दाखिल हुआ तेंदुआ मच्छरदानी फाड़कर बच्ची को उठा ले गया. बच्ची की चीख सुनकर मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर बच्ची की जान बचाई. रात में अचानक घर में घुसा तेंदुआ पीड़िता की माँ साबरुंन ने बताया कि उनकी बेटी साइमा उम्र 7 साल उनके साथ चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी. रात में तकरीबन ढाई बजे अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और मच्छरदानी के अंदर से बच्ची को उठाकर ले जाने लगा. बच्ची की चीख सुनकर साबरुन की नींद खुली. बेटी को तेंदुए के जबड़े में देखकर वह उसके पीछे दौड़ पड़ीं. हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने तेंदुए से संघर्ष किया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा लिया. वन विभाग की टीम जांच में जुटी तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. तेंदुए के हमले में बच्ची साइमा बुरी तरह घायल हो गई है. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं. जहां बच्ची का इलाज चल रहा है ,वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. बहराइच. पैसे के विवाद में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला,सभासद सहित कई साथियों पर लगा हमले का आरोप बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के नाज़िरपुरा इलाके में कसाई वाली मस्जिद के सामने 6 से 7 लोगों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों, तलवार और पथराव से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में मंडी से काम करके लौट रहे राशिद और उसका भाई गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित राशिद के अनुसार, वह मंडी में पल्लेदारी का काम करता है. नाज़िरपुरा के सभासद जाहिद (जो एमआईएम पतंग चुनाव चिह्न से जीते थे) ने उनके भाई से चुनाव के दौरान करीब 6-7 लाख रुपये लिए थे. इसी पैसे के लेनदेन को लेकर सुबह दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इसके बाद शाम को जब दोनों भाई घर लौट रहे थे, तब शकील, फैजान, सानू और सभासद जाहिद सहित अन्य लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है. यूपी में शुरू होने वाले हैं साल के सबसे तपते 9 दिन! दिन में आग उगलेंगे सूरज के तेवर, डेट कर लीजिए याद UP Heatwave Alert: यूपी में अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग: चिलचिलाती धूप और गर्म रातों से बेहाल लोग, भयंकर लू का रेड अलर्ट उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी। उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




