नया SIM या eSIM लेते ही UPI क्यों हो जाता है बंद? जानिए TRAI का 24 घंटे वाला सरकारी नियम
Zee News
Image: Zee News
TRAI New Sim Card Rules: सिम खो जाने या खराब होने पर नया सिम कार्ड निकलवाना बहुत ही आम बात है. लेकिन क्या आपने नोटिस किया है कि जैसे ही आप फोन में नया सिम लगात हैं, तो सिम ऑन होने के बाद फोन काल और दूसरी जरूरी सर्विस तुरंत शुरू हो जाती है. लेकिन जब आप ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको 24 घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता है, किसी किसी कंपनी के सिम में तो यह समय 24 घंटे से लेकर 48 घंटे तक का होता है. इसके पीछे का क्या कारण होता है, टेलीकॉम कंपनियां ऐसा क्यों करती हैं? आइए जानते हैं... क्यों ब्लॉक हो जाती है SMS सर्विस? भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI के नियमों के मुताबिक, जैसे ही आप नया सिम लेते हैं, सिम स्वैप करते हैं या eSIM पर ट्रांसफर करते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, Airtel, Vi अगले 24 घंटे के लिए आपके नंबर पर इनकमिंग और आउटगोइंग SMS सर्वि बंद कर देती हैं. टेलीकॉम कंपनियों के इस सख्त नियम के पीछे एक खास सरकारी कारण है. इस कड़े नियम को लागू करने का एकमात्र उद्देश्य ग्राहकों को सिम स्वैप फ्रॉड जैसे खतरनाक फ्रॉड से बचाना है. यह कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी सुरक्षा व्यवस्था है. 24 घंटे पूरे होते ही आपकी SMS सर्विस बिना कुछ किए अपने आप ऑन हो जाती है. SIM Swap फ्रॉड से बचाएगा यह नियम सरकार का यह नियम ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए बनाया गया है. दरअसल, स्कैमर्स किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर फेक या डुप्लिकेट सिम निकलवा लेते थे. एक बार नंबर ऑन होने पर वे बैंक का OTP अपने पास मंगाकर लोगों का पूरा अकाउंट खाली कर देते थे. ट्राई के नियमों के बाद 24 घंटे का SMS ब्लॉक होने से अपराधियों को मौका नहीं मिलेगा. अगर किसी ने फ्रॉड के जरिए से भी आपके नाम पर फेक सिम निकलवा भी लिया, तो 24 घंटे तक उसे कोई OTP नहीं मिलेगा, जिससे आपका पैसा सेफ रहेगा. इस दौरान क्या-क्या बंद रहेगा? SMS ब्लॉक होने का सीधा असर आपकी बैंकिंग और डिजिटल लाइफ पर पड़ता है- UPI ऐप्स ब्लॉक Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स वेरिफिकेशन के लिए आपके नंबर से SMS भेजते हैं. इस दौरान आप इन ऐप्स में लॉग-इन या एक्टिवेशन नहीं कर पाएंगे. बैंक OTP ऑनलाइन शॉपिंग या ट्रांजैक्शन के लिए आने वाले OTP रुक जाएंगे. अकाउंट अलर्ट पैसे कटने या आने के SMS नहीं मिलेंगे. लेकिन अगर आपका बैंक Email पर OTP भेजने की सुविधा देता है, तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. (ये भी पढ़ेंः वापस वतन लौट आओ... ट्रंप के फैसले पर भड़के Zoho के बॉस, भारतीयों से की भावुक अपील) 24 घंटे बाद क्या करें? जैसे ही 24 घंटे का समय पूरा हो जाए, अपने UPI ऐप को खोलें और वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें. आपका ऐप पहले की तरह काम करने लगेगा. अगर आपने सिर्फ सिम नहीं बदला है, बल्कि एक बिल्कुल नया नंबर लिया है, तो आपको अपनी बैंक ब्रांच जाकर नया नंबर रजिस्टर कराना होगा, तभी आप नए नंबर पर UPI चला पाएंगे. (ये भी पढ़ेंः AI की चमक-दमक देख जमकर की लोगों की छंटनी! बाद में खर्चा देख उड़ गए होश)
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




