फैन हो तो ऐसा... सचिन तेंदुलकर के घर बिहार से पहुंची शाही लीची की खेप, मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार फिर आए चर्चा में
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सबसे चर्चित प्रशंसकों में शामिल मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि बिहार की मशहूर शाही लीची बनी है. 22 मई को सुधीर अपने आइडल सचिन तेंदुलकर से मिलने मुंबई पहुंचे और उन्हें मुजफ्फरपुर की खास शाही लीची का खास डिब्बा लेकर पहुंचे. बता दें कि वह सचिन तेंदुलकर के 2 दशक से भी ज्यादा समय से फैन हैं. सचिन हर स्थिति में उन्हें टिकट भी दिलाते हैं. सुधीर कुमार वही क्रिकेट फैन हैं, जिन्हें भारतीय टीम के हर बड़े मैच में तिरंगे रंग में रंगे शरीर और हाथ में शंख के साथ देखा जाता है सालों से वह सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े प्रशंसक के रूप में पहचान बना चुके हैं. क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच मशहूर है. सचिन के रिटायर्ड होने के बाद भी मिस यू सचिन अपने टीशर्ट पर लिखकर ग्राउंड में दिखाई देते हैं. इनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है. हालांकि इस बार सुधीर अपने शहर मुजफ्फरपुर की पहचान बनी शाही लीची को लेकर सचिन से मिलने पहुंचे उन्होंने कहा कि शाही लीची बिहार की मिठास और संस्कृति का प्रतीक है. वह लंबे समय से चाहते थे कि सचिन तेंदुलकर इस खास स्वाद का आनंद लें. जैसे ही उन्हें मुलाकात का अवसर मिला, वह अपने साथ ताजा और चुनिंदा शाही लीची लेकर पहुंच गए. वहीं, सचिन तेंदुलकर से मुलाकात के दौरान सुधीर काफी भावुक नजर आते हैं. उन्होंने सचिन के साथ पुरानी यादें भी साझा करते हैं. बताया जाता है कि सचिन तेंदुलकर ने भी इस खास तोहफे को बेहद करते हैं और मुजफ्फरपुर की शाही लीची की तारीफ भी करते हैं. दोनों के बीच कई बार मुलाकात हो चुकी है. सुधीर कुमार स्टार खिलाड़ी कोहली से लंदन में मिल चुके हैं. वह बताते हैं कि मुजफ्फरपुर की शाही लीची अपनी मिठास, खुशबू और रसदार स्वाद के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. इसे जीआई टैग भी मिल चुका है, जिससे इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है. हर साल गर्मियों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है. इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




