UP Petrol-Diesel Rate: यूपी के कई जिलों में ₹100 के पार बिक रहा पेट्रोल, नोएडा से लखनऊ तक जारी हुए ईंधन के ताजा भाव
Zee News
Image: Zee News
Petrol Diesel Price Today 24 May 2026: यूपी समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. शनिवार (23 मई) को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है. रोज सुबह की शुरुआत न सिर्फ सूरज की किरणों के साथ होती है, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें भी आपका इंतजार कर रही होती हैं. ये आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं. आप भी पेट्रोल या डीजल डलवाने की सोच रहे हैं तो फौरन खबर को क्लिक जानिए आपके शहर में आज के लेटेस्ट रेट रोज होता है कीमतों में बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा कीमतें जारी कर देती हैं, जो ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं. ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं. यही वजह है कि रोज कीमतों की जानकारी रखना हर किसी के लिए जरूरी होने के साथ समझदारी भी है. सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता तय करती है. ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह से कोई गलत जानकारी न मिले. आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम लखनऊ में पेट्रोल ₹99.28 और डीजल ₹92.64 में प्रति लीटर मिल रहा है. कानपुर शहरी में ₹98.96 और डीजल ₹92.34, प्रयागराज में ₹101.18 और डीजल ₹94.43, नोएडा में ₹99.51 और डीजल ₹92.89, वाराणसी में ₹99.89 और डीजल ₹93.23, गोरखपुर में ₹99.49 और डीजल ₹92.86, मेरठ में ₹99.12 और डीजल ₹92.49, अलीगढ़ में ₹99.32 और डीजल ₹92.66, आगरा में ₹99.20 और डीजल ₹92.56 है. 23 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. ईरान में छिड़ी जंग, वैश्विक ऊर्जा संकट और इससे सप्लाई में आ रही रुकावटों के चलते देश की प्रमुख गैस वितरण कंपनियों में आज सीएनजी के रेट कहीं स्थिर हैं तो कहीं पर बढ़ा दिए गए हैं. Gold Silver Price UP: यूपी के सर्राफा बाजार में हड़कंप, सोने के रेट धड़ाम, चांदी का भी जानें हाल, जानें गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट महराजगंज में हाहाकार: कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई, 3 दिन से भूखे-प्यासे कतारों में खड़े किसानों की सूखने लगीं फसलें डिस्क्लेमर ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है. यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि ये महज अनुमान है, जो सही या गलत दोनों साबित हो सकते हैं. ये आंकड़े goodreturns.com से लिए गए हैं. यह जानकारी 24 मई 2026 को सुबह अपडेट की गई थी, इसलिए कीमतें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




