UPSC Prelims Exam 2026 LIVE: जूते-चप्पल से लेकर कपड़ों तक पर आयोग की टेढ़ी नजर! नोट कर लें हर गाइडलाइन
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
नई दिल्ली (UPSC Prelims Exam 2026 Guidelines). देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज आयोजित की जा रही है. हर साल की तरह इस बार भी देश के कोने-कोने से लाखों उम्मीदवार प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. आज परीक्षा 2 सत्रों में होगी, जिसमें सुबह ‘सामान्य अध्ययन’ (GS) और फिर ‘सिविल सेवा योग्यता परीक्षा’ (CSAT) का पेपर होगा. यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी में युवा दिन-रात एक कर देते हैं. यूपीएससी परीक्षा केंद्र पर एंट्री के समय से लेकर उम्मीदवार के ड्रेस कोड और ले जाने वाले सामानों पर विशेष पाबंदियां लगाई गई हैं. परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तक केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों की भारी भीड़ और उनके चेहरे पर उत्सुकता और घबराहट का मिला-जुला भाव देखा जा सकता है. जानिए यूपीएससी परीक्षा का इतिहास, इसके मायने, परीक्षा की टाइमिंग, ड्रेस कोड और पिछले 5 सालों के ट्रेंड्स.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




