Mini Split AC: एक AC ठंडा करेगा अलग-अलग कमरे, जानें क्या है Mini Split AC सिस्टम और इसके बड़े फायदे
Nbt NavbharattimesImage: Nbt Navbharattimes
What Is Mini Split AC: आमतौर पर लोग घर के अलग-अलग कमरों में अलग-अलग AC लगाते हैं, जो कि ना सिर्फ महंगे पड़ते हैं बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ाते हैं। हालांकि एक AC ऐसा भी होता है, जो कि अकेला कई कमरों को ठंडा कर सकता है। इसे Mini Split AC कहा जाता है। भले इसके नाम में मिनी आता हो, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े-बड़े होते हैं। दरअसल टेक्नोलॉजी के तौर पर यह काफी हद तक उसी तरह काम करता है, जैसे कि एक साधारण स्प्लिट AC करता है।इसमें भी एक इंडोर और आउटडोर यूनिट होती है, जो कि कॉपर पाइप्ल से फिक्स आपस में जुड़ी होती है और कमरे को ठंडा करती है। हालांकि Split और Mini Split AC में एक बड़ा फर्क देखने को मिलता है कि Mini Split AC अलग-अलग जोन को सपोर्ट करता है। कहने का मतलब है कि आप इससे चाहें, तो एक या फिर चाहें तो अलग-अलग कमरे भी ठंडे कर सकते हैं। इसे मल्टी-जोन सपोर्ट कहा जाता है, जो कि साधारण Split AC में देखने को नहीं मिलता।ज्यादा कमरे ठंडे करने वाला ‘Mini’ Split AC कैसे हुआ? ‘Mini’ Split AC भारत में भी खरीदे जा सकते हैं लेकिन मूल रूप से यह विदेशों या कहें कि उन देशों में मिलते हैं, जहां आम तौर पर सेंट्रलाइज हीटिंग और कूलिंग सिस्टम मिलता है। ऐसे में अलग से आउटडोर यूनिट और इंडोर यूनिट के साथ आने वाले इस कूलिंग सिस्टम को वहां Mini Split AC नाम दिया गया।आम Split AC से कैसे अलग? भारत या एशिया के देशों में Split AC का मतलब ऐसे सिस्टम से होता है, जो कि दो हिस्सों यानी कि इंडोर यूनिट और आउटडोर यूनिट के संग आता है। एक साधारण Split AC में एक आउटडोर यूनिट के साथ एक ही इंडोर यूनिट काम करती है। वहीं Mini Split AC सिस्टम सिर्फ एक आउटडोर यूनिट के साथ कई अलग-अलग इंडोर यूनिट को चला सकता है। इन यूनिट्स को अलग-अलग कमरों में लगाया जा सकता है और एक ही आउटडोर यूनिट होने की वजह से बिजली का खर्च भी काफी कम आता है। इसे मल्टी-जोन फंक्शनलिटी कहा जाता है।(REF.)Split AC और Mini Split AC में कौन बेहतर? अगर आपको AC की जरूरत एक ही कमरे में है, तो स्टैंडर्ड स्प्लिट AC बेहतर है। वहीं अगर आपको घर के 4-5 कमरे ठंडे करने हों, तो Mini Split AC बेहतर रहता है। आपका बजट कम है, तो स्प्लिट AC बेहतर साबित होगा। वहीं बजट की चिंता नहीं है और एक आउटडोर यूनिट लगाकर कम बिजली बिल के जरिए पैसे बचानें हैं, तो Mini Split AC अच्छा ऑप्शन साबित होगा। अलग-अलग कमरों के लिए स्टैंडर्ड स्प्लिट AC लेने पर आपको उतने ही आउटडोर यूनिट घर के बाहर लगाने पड़ते हैं। वहीं Mini Split AC के साथ एक बड़ा आउटडोर यूनिट कई कमरों को ठंडा करने का काम कर सकता है। ऐसे में अगर जगह की कमी है या आप बालकनी या छत पर नहीं चाहते कि कई सारे आउटडोर यूनिट हों, तो Mini Split AC अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




