UP Weather Alert: यूपी में गजब का हुआ मौसम, प्रयागराज-बांदा में रेड अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में चलेगी हवा
News 18 Hindi
Image: News 18 Hindi
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम अभी बदलने का नाम नहीं ले रहा है. तेज धूप, गर्मी, बढ़ते तापमान और लू के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी 5 से 6 दिन तक गर्मी और तापमान से राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि 6 दिन बाद मौसम का रुख बदल सकता है. प्रदेश में कई जगह पर बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे राहत की उम्मीद है. वहीं 24 मई के मौसम की बात करें तो चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर और बांदा में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में हीट वेव और गर्म रातों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मथुरा, महामायानगर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरेया में गर्जन व हीटव वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, बागपत, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कांशीरामनगर जिले में हीट वेव के साथ-साथ तेज हवाएं और गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर,लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलारमपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, अयोध्या, बहराइच, खीरी में हीट वेव और गर्म रात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।

-1779559513189.webp&w=1200&q=75)

-1779581600649.webp&w=1200&q=75)
