लगा जैसे दर्जनों गोलियां चली हों...महिला पत्रकार ने व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन से भागते हुए क्या देखा-Video
Zee News
Image: Zee News
White House Firing: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले व्हाइट हाउस (White House) परिसर से रविवार को एक बेहद डराने वाली और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ईरान के साथ जारी बेहद संवेदनशील और कड़े कूटनीतिक गतिरोध के बीच, अचानक व्हाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजें गूंज उठीं. फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और वहां लाइव रिपोर्टिंग कर रहे अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तरफ भागना पड़ा. यह पूरी घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस (Oval Office) के अंदर मौजूद थे और ईरान संकट को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग कर रहे थे. घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) के कमांडो ने पूरे इलाके को घेर लिया और व्हाइट हाउस के कुछ हिस्सों को पूरी तरह सील कर दिया. I was in the middle of taping on my iPhone for a social video from the White House North Lawn when we heard the shots. It sounded like dozens of gunshots. We were told to sprint to the press briefing room where we are holding now. pic.twitter.comiqdQwh4soq Selina Wang (@selinawangtv) May 23, 2026 प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार ने बयां किया खौफ जिस समय यह फायरिंग हुई, उस वक्त व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन (North Lawn) में कई मीडिया चैनल्स के पत्रकार रोज की तरह कवरेज कर रहे थे. अमेरिकी न्यूज चैनल ABC की मशहूर पत्रकार सेलिना वांग ने इस खौफनाक मंजर को खुद अपनी आंखों से देखा. सेलिना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बेहद हैरान करने वाला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन से एक सोशल वीडियो के लिए अपने आईफोन पर रिकॉर्डिंग कर रही थी, तभी अचानक हमें गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी. वह आवाज इतनी तेज और डरावनी थी कि ऐसा लगा जैसे वहां दर्जनों गोलियां एक साथ चलाई गई हों. तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट चिल्लाए और हमें अपनी जगह छोड़कर प्रेस ब्रीफिंग रूम की ओर तेजी से भागने को कहा गया, जहां हम सभी पत्रकार इस वक्त खुद को बंद करके बैठे हैं. ये भी पढ़ें: ओवल ऑफिस में ईरान पर ऑनलाइन मीटिंग कर रहे थे ट्रंप, बाहर चलने लगी ताबड़तोड़ गोलियां! जान बचाकर भागे लोग सीक्रेट सर्विस का कड़ा एक्शन गोलियों की आवाज गूंजते ही व्हाइट हाउस की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस तुरंत रेड अलर्ट मोड पर आ गई. पत्रकारों को नॉर्थ लॉन खाली करने का सख्त आदेश दिया गया और उन्हें ब्रीफिंग रूम के अंदर सुरक्षित रहने को कहा गया. परिसर के बाहर तुरंत घेराबंदी कर दी गई. राहत की बात यह रही कि इस अचानक हुई गोलीबारी में किसी के घायल होने की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, घटना के कई घंटों बाद तक वाशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग या सीक्रेट सर्विस की तरफ से इस फायरिंग के पीछे की वजहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. इस घटना के बाद वाशिंगटन में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है.
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।




