वृषभ साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 : सूझबूझ और शांत स्वभाव पर भरोसा रखें, व्यक्तित्व में आएगा निखार
Nbt NavbharattimesImage: Nbt Navbharattimes
Vrishabha Saptahik Rashifal, 25 to 31 May 2026 : यह हफ्ता आपको हर परिस्थिति में व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने का मौका देगा। 25 मई से शुरू हो रहा कन्या के चंद्रदेव का गोचर मन को प्रसन्न और रचनात्मक रखेगा। 27 मई की शाम को तुला में पहुंचे चंद्रदेव पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए प्रेरित करेंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन राशि में जाना आर्थिक फैसलों को सही दिशा देगा। सप्ताह के अंत में 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव करीबी और व्यावसायिक संबंधों में संवेदनशीलता को बढ़ाएंगे।ग्रहों की स्थिति: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह योग्यता साबित करने का है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव कन्या राशि में रहकर नया आत्मविश्वास देंगे और कलात्मक विचार जगाएंगे। आपकी राशि में सूर्यदेव की उपस्थिति समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगी। 27 मई की शाम चंद्रदेव तुला राशि में जाकर रुटीन और काम के प्रति समर्पण को परखेंगे। 29 मई को बुधदेव मिथुन राशि में प्रवेश वाणी को मधुरता देगा। साथ ही धन लाभ के रास्ते भी खोलेगा। सप्ताह के अंत में 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव पार्टनरशिप को प्रभावित करेंगे।करियर और बिजनेस:करियर के क्षेत्र में यह हफ्ता तरक्की और स्थिरता लाएगा। कन्या के चंद्रदेव की कृपा से आप दफ्तर में कुछ बेहतरीन और नए आइडियाज पर काम कर सकते हैं। मैनेजमेंट और मीडिया से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी राशि के सूर्यदेव मजबूत और प्रभावशाली लीडर के रूप में स्थापित करेंगे। 27 मई की शाम के बाद तुला के चंद्रदेव कार्यस्थल पर काम की व्यस्तता बढ़ाएंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। 29 मई के बाद बुधदेव का गोचर बिजनेस डील्स में बातचीत के दम पर सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति:आर्थिक मामलों में इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी राशि के सूर्यदेव लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग को बल देंगे। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव की मदद से किसी पुराने निवेश या रचनात्मक काम से धन लाभ हो सकता है। मिथुन राशि के शुक्रदेव और गुरुदेव की युति बैंक बैलेंस को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। 29 मई को बुधदेव के गोचर से धन के लेन-देन से जुड़ी चर्चाएं आपके पक्ष में रहेंगी। 27 मई की शाम के बाद घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।सेहत और फिटनेस:इस सप्ताह सेहत और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कन्या के चंद्रदेव रूटीन के प्रति अनुशासित बनाएंगे, जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 27 मई की शाम के बाद तुला के चंद्रदेव काम की अधिकता के कारण थकान और मानसिक तनाव दे सकते हैं। मेष राशि के मंगलदेव की वजह से कभी-कभी नींद पूरी न होने की परेशानी हो सकती है। 30 मई के बाद वृश्चिक के चंद्रदेव मन विचलित कर सकते हैं। सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपको फिट रखेगा।परिवार और रिश्ते:पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह खुशियां और जिम्मेदारियां दोनों लाएगा। 25 मई के बाद घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा। अपनों के साथ आनंद ले पाएंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव परिवार के प्रति कर्तव्यों को बढ़ाएंगे, जिन्हें निभाना होगा। मिथुन के शुक्रदेव सामाजिक संपर्कों को मजबूती देंगे। 29 मई को बुधदेव के गोचर से दिल की बात खुलकर कह पाएंगे, जिससे करीबी रिश्तों में कड़वाहट दूर होगी। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नरमी रखें और बहस से बचें।एजुकेशन:स्टूडेंट्स को शिक्षा में बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। कन्या के चंद्रदेव एकाग्रता देंगे, जिससे मुश्किल विषयों को याद रखना आसान होगा। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना तार्किक क्षमता बढ़ाएगा और नई स्किल्स सीखने को मिलेंगी। गुरुदेव की कृपा से ज्ञान के नए रास्ते खुलेंगे। 27 मई की शाम के बाद घर के कामों की वजह से पढ़ाई में थोड़ा समय कम मिल सकता है। मगर, आप उसे मैनेज कर लेंगे। वीकेंड पर परीक्षा के तनाव को खुद पर हावी न होने दें।उपाय: हर शुक्रवार हनुमान चालीसा या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन चींटियों को आटा डालें। शनिवार को शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं। पक्षियों के लिए छत पर पानी भरकर रखें। अपनी माता या घर की महिलाओं का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।
मूल लेख पढ़ें
पूरी कहानी के लिए मूल स्रोत पर जाएं।



